हमे विरासत में प्राप्त संस्कृति उत्कृष्ट:डॉ अनुराधा यादव
विश्व मांगल्य सभा इकाई गुना द्वारा पवित्र श्रावण मास एवं पुरुषोत्तम मास के अद्भुत संयोग पर नयापुरा स्थित गोपाल मंदिर में रुद्राष्टकम पठन एवं सदाचार सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।जिसमें विश्वमाँगल्य सभा की उत्तर भारत संयोजिका डॉ अनुराधा यादव,विभाग संयोजिका अनुसुइया रघुवंशी, जिला संयोजिका आशा दहिफले, तथा मुख्य वक्ता डॉ वृशाली जोशी, शांति जोगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन हेमा क्षत्रिय द्वारा किया गया। सर्वप्रथम शशि मिश्र द्वारा 5 श्लोक जिनमे गणेश आवाहन
,सरस्वती पूजन,पृथ्वी पूजन आदि का वाचन किया गया। उसके उपरांत रुद्राष्टकम का पाठ शिखा भार्गव द्वारा तथा शिव के 108 नामों का जाप तथा ओम नमः शिवाय का जाप किया गया। विश्वमांगल्य सभा द्वारा पूरे सावन मास में जिले भर के विभिन्न मंदिरों पर यह कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे।
कार्यक्रम में सदाचार सभा की शुरुआत की जिसमें स्वागत भाषण डॉ.आभा दहीभाते ने दिया.मुख्य वक्ता डॉ वृशाली जोशी द्वारा जननी जन्मभूमि एवं मां की महिमा के बारे में बताया। डॉक्टर अनुराधा यादव द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि मिस्र, यवन व यूनान हम पर विजय नहीं पा सके क्योंकि हमारी संस्कृति, विरासत उत्कृष्ट थी, जो कि 1 माँ के द्वारा ही संभव है, अनुसूइया रघुवंशी द्वारा कहा गया कि एक माँ ही बच्चे की गुरु तथा समाज- राष्ट्र की नींव निर्माता होती है।
विश्व मांगल्य सभा द्वारा बाल संस्कारशाला भी चलाई जाती हैं जहां पर संस्कार की शिक्षा दी जाती है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोग छाया बालके,सह संयोजिका माया चौहान,निक्की सोहेल,बाल संस्कार प्रमुख ममता साहू, निधि अग्रवाल,रेणु परिहार,अर्चना माथुर,युवा प्रमुख कोकिला भंडारी का रहा।
कार्यक्रम में शोभा यादव, संगीता आर्य,मीना अन्वेकर,साधना गलगले,मेघा देसाई,अंजली गुप्ता नीलिमा ताटके,सुजाता पुरोहित कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
अंत में आभार व्यक्त माया चौहान द्वारा किया गया इस अवसर पर विभिन्न संगठन की बहने उपस्थित रहीं।
संवाददाता अवधेश दांगी
0 Comments