मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन गढ़ाकोटा आज गढ़ाकोटा नगर में युवक कांग्रेस रहली विधानसभा के द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया,
कल रात्रि में वीडियो वायरल होने के माध्यम से जो जानकारी प्राप्त हुई थी, के सीधी जिले के एक मानसिक विक्षिप्त आदिवासी युवक के ऊपर मुंह पर पेशाब करते हुए,एक लड़के ने वीडियो वायरल किया था जोकि यह अमानवीय कृत्य करने वाला व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता एवं स्थानीय विधायक का पूर्व प्रतिनिधि बताया जा रहा है,जिसके द्वारा हम वितरित किया गया है,इस घटना की पूरे प्रदेश में देश में और दुनिया में कठोर निंदा हो रही है,इसी के विरोध में आज युवक कांग्रेस रहली विधानसभा के अध्यक्ष योगेश पटेल एवं सागर जिले के महासचिव शेख रिजवान के नेतृत्व में गढ़ाकोटा नगर में विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए भारी पुलिस बल के बीच काफी मेहनत मशक्कत के बाद युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए,पुतले को आग लगा दी,और आग के हवाले कर दिया जो कांग्रेस की रहली विधानसभा अध्यक्ष योगेश पटेल ने कहा कि पूरे प्रदेश के अंदर आदिवासी हमारे दलित भाई पिछड़ा वर्ग एवं सभी वर्गों के ऊपर दबंगों द्वारा और भारतीय जनता पार्टी के पल्लवित पोषित लोगों के द्वारा अमानवीय अत्याचार किए जा रहे हैं जिनकी हम घोर निंदा करते हैं और यह अन्याय और अत्याचार युवक कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी जिला महासचिव शेख रिजवान ने कहा रहली विधानसभा क्षेत्र के अंदर भी इसी तरीके के भारतीय जनता पार्टी के संरक्षण प्राप्त लोगों के द्वारा दबंगई दिखाते हुए गरीबों को सताया जा रहा है यह युवक कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगा इसका विरोध किया जाएगा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राजा क्रोशिया ने कहा कि आज भी आदिवासियों के सम्मान में युवक कांग्रेस मैदान में किसी भी वर्ग का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी के युवा नेता और 2018 में प्रत्याशी रहे कमलेश साहू ने कहा कि प्रदेश में जो अत्याचार अनाचार बढ़ रहा है इसके खिलाफ कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी के साथ पूरे प्रदेश में खड़ा हुआ है, अब किसी भी कीमत पर हमारे लोगों पर प्रदेश की जनता पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष किशन नायक ने कहां कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता और नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और प्रदेश के गरीबों पर अनाचार और अत्याचार कर रहे हैं या किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा बलेह ब्लॉक कांग्रेश के कार्यवाहक अध्यक्ष महेंद्र सगुनिया ने भारतीय जनता पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी ऐसे कुकृत्य उसे आ जाए नहीं तो ईट से ईट बजा दी जाएगी, आईटी सेल के विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव बुंदेलखंड ने सभी का आभार माना सेवादल के कोषाध्यक्ष पंकज भास्कर जी ने अपने उद्बोधन में कहा की 2023 में रैली विधानसभा से कांग्रेसका प्रतिनिधि जीतकर आएगा और आज पूरे प्रदेश में और हमारे रहली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की लहर चल रही है भारतीय जनता पार्टी के ऊपर यदि लगाना है तो प्रदेश की जनता को क्षेत्र की जनता को कांग्रेस को जिताना होगा विरोध प्रदर्शन के इस कार्यक्रम में बहुत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष शेख मजीद खान मुन्ना कुर्मी सुग्रीम कुर्मी भागवत कोरी देवरी वाले प्रदीप कुर्मी आकाश कुर्मी वीरेंद्र कुर्मी किशन कुर्मी नितिन राय कमलेश शाक्य नितिन साहू किशन नायक महेश पटेल ईशा खान मुबारक खान जावेद खान आदिल खान लक्ष्मी कोरी सतीश पटेल दयाचंद पटेल गुंजोरा प्रशांत कुमार, अरुण पटेल और बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे
संवाददाता : प्रदीप साहू
0 Comments