मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा
सीएम बघेल ने रायपुर में फहराया झंडा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में तिरंगा झंडा फहराया कर परेड की सलामी ली इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल ने 9.02 बजे से 9.25 तक परेड का निरीक्ष किया मुख्यमंत्री के परेड का निरीक्षण करने के बाद परेड शुरू हुई इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल ने 9.25 बजे से राज्य की जनता को संबोधित किया इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल समारोह में 9.50 बजे से 10.15 बजे तक पदक अलंकरण और पुरस्कार का वितरण किया
आज देश मना रहा 76वां स्वतंत्रता दिवस
इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल ने 10.15 बजे से 10.25 बजे तक परेड का प्रस्थान और परेड कमांडर से परिचय प्राप्त किया 76वें स्वतंत्रता दिवस के इस गरिमामय समारोह में 10.29 बजे से 10.39 बजे तक पुलिस महिला बैंड द्वारा प्रदर्शन10.39 बजे से 10.49 बजे तक पीटी ड्रिल शो और 10.49 बजे से 11.09 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी की जाएंगी गौरतलब है कि आज पूरा देश 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. बता दें साल 1947 में जब देश आजाद हुआ था.1947 में भारत सदियों की गुलामी के बाद पहली बार एक स्वतंत्र देश बनकर उभरा था उसके बाद से देश ने लगातार तरक्की की है और आज दुनिया की 5वीं सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यस्थाओं वाले देश की लिस्ट में शामिल है.
0 Comments