Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे माफी मांगे:–वृंदावन अहिरवार

 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे माफी मांगे:–वृंदावन अहिरवार



सागर। कांग्रेसी नेता और मध्य प्रदेश के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा को वोट देने वालों को राक्षस कहने एवं मल्लिकार्जुन खडगे के बेटे प्रियंक खड्गे ने हिंदी भाषी लोगों के अपमान के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे माफी मांगे यह बात सागर नगर निगम अध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही 


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे के सागर प्रवास से पूर्व सागर नगर निगम अध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार ने कहा की चुनाव आते ही कांग्रेस के नेताओं को जनता की याद आती है।

उसके बाद जनता को अपमानित करने में यह जरा भी नहीं सोचते जिसका उदाहरण पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्य प्रदेश के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला प्रियंक खड़गे जैसे कई नेता है जिन्होंने मध्यप्रदेश के लोगों का अपमान किया हैं।


 व्रंदावन अहिरवार ने कहा की 15 महीने की कांग्रेस की सरकार ने  मध्यप्रदेश के लोगों के साथ धोका किया किसानों के साथ कर्ज माफ़ी का झूठा वादा किया,और कर्ज माफ़ी नहीं होने के कारण किसान डिफाल्टर हो गए। साथ ही कर्ज माफी में भी काफी घोटाले किए।

केवल 15 महीने में कमलनाथ ने घोटालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। साथ ही साथ 15 महीने के कांग्रेसी कुशासन में दलितों और आदिवासियों पर हुए अत्याचार और सागर में 100 करोड़ की लागत से बनने जा रहे भव्य संत रविदास मंदिर का कांग्रेस जनों द्वारा विरोध किए जाने के लिए श्री खड़गे को माफी मांगनी चाहिए अन्यथा सागर वासी सभा स्थल पर ही उनका विरोध करेंगे।


  


Post a Comment

0 Comments