Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सांसद डॉ०के०पी० यादव ने लोकसभा में पेश किए तीन प्राइवेट बिल

 सांसद डॉ०के०पी० यादव ने लोकसभा में पेश किए तीन प्राइवेट बिल



गुना-शिवपुरी-अशोक नगर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा सांसद डॉ० कृष्णपाल सिंह यादव  द्वारा आज लोक सभा में पुरः स्थापित करने हेतु तीन निजी सदस्य विधेयक क्रमशः कम्पनी(संशोधन) विधेयक2022,सामाजिक सुरक्षा संहिता (संशोधन)

विधेयक, 2022, संविधान (संशोधन) विधेयक 2022 प्रस्तुत किए।

कंपनी (संशोधन) विधेयक 2022

इस विधेयक के माध्यम से कंपनीज एक्ट के अंतर्गत सीएसआर करने वाले उपक्रमों और संगठनों के लिए यह अनिवार्य होगा कि वो उस स्थान या जिले के विकास में सीएसआर की राशि खर्च करे जहां उनके प्लांट स्थित है।

2.सामाजिक सुरक्षा संहिता (संशोधन)विधेयक 2022

इस विधेयक के माध्यम से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों को बेहतर सामाजिक सुरक्षा देने हेतु प्रावधान किया गया है।इस संशोधन से 2020 में सरकार द्वारा लाए गए कानून के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा के दायरे को बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय कामगार संगठन के मानकों के अनुसार किया जाएगा।

 3. संविधान (संशोधन) विधेयक 2022

इस विधेयक के माध्यम से संविधान की धारा 343 का संशोधन करके हिंदी को भारत देश की राष्ट्र भाषा बनाने का प्रावधान किया गया है।

संवाददाता अवधेश दांगी


Post a Comment

0 Comments