Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भाजपा का कार्यकर्ता अगर ठान ले तो पत्थर में से पानी निकाल सकता है-प्रहलाद पटेल बंडा भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ

भाजपा का कार्यकर्ता अगर ठान ले तो पत्थर में से पानी निकाल सकता है-प्रहलाद पटेल

बंडा भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ



 बंडा मंडी प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री पहलाद पटेल उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं  दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं राष्ट्र गीत के के साथ हुई। कार्यक्रम में प्रहलाद पटेल ने कहा कि  हमें तीन बातों व्यक्ति विचार और विकास पर अमल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऊंचाइयों को छू रही है इसका जवाब किसी के के पास नहीं है।उन्होंने कहा जो बदलाव आज भारतीय जनता पार्टी के शासन में हुए हैं वह कांग्रेस के काल में संभव नहीं थे। भाजपा सरकार ने आज 78 फ़ीसदी जनता  तक जल योजना के अंतर्गत घर-घर तक पीने का शुद्ध पानी पहुंचा दिया है एवं किसानों के लिए सिंचाई हेतु केन बेतवा परियोजना स्वीकृत की गई है।उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार ने गरीबों के प्रति भेदभाव किया है जो आवास  भाजपा सरकार ने स्वीकृत  किए,थे वह  भी कांग्रेस की 15 महीने की सरकार ने कैंसिल कर दिए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जन हितैषी योजनाओं को घर घर पहुँचाने की अपील की। 

भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि  भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को संकल्प लेना चाहिए कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। सभी नव युवा मतदाताओं, के नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेश भेदभाव की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती थी कि राम मंदिर निर्माण से क्या होगा इसको लेकर जिला अध्यक्ष ने कहा की यह महमूद गजनबी का दौर नहीं है यह बीजेपी का दौर है नरेंद्र मोदी का दौर है। हम मंदिर निर्माण के साथ देश निर्माण , सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे, हैं। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा एवं  आभार विधानसभा संयोजक मंगल सिंह दादा ने व्यक्त किया।

 संवाददाता आनंद रावत


Post a Comment

0 Comments