Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जुन्नारदेव क्षेत्र में खत्म होती स्वास्थ्य सेवाएं दो मुख्य हॉस्पिटल हुए बंद जिम्मेदारों ने नहीं दिखाई जिम्मेदारी, सोते रहे जनप्रतिनिधि, चिल्लाती रही जनता।

 



 जुन्नारदेव क्षेत्र में खत्म होती स्वास्थ्य सेवाएं दो मुख्य हॉस्पिटल हुए बंद जिम्मेदारों ने नहीं दिखाई जिम्मेदारी, सोते रहे जनप्रतिनिधि, चिल्लाती रही जनता।




 आज के आधुनिक बदलते दौर में जहां लगातार बेहतर सुविधाएं शासन प्रशासन द्वारा प्रदान किए जाने की बड़ी-बड़ी बातें कही जाती है वही आदिवासी विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव में इन सब का अभाव स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है जहां पर बेहतर स्वास्थ, अच्छी शिक्षा और रोजगार के साधनों की उपलब्धता जुन्नारदेव क्षेत्र के गरीब आदिवासियों से कोसों दूर नजर आ रही है, इसका मुख्य कारण क्षेत्रवासियों की उदासीनता को ही कहा जा सकता है जहां पर ना तो जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी निभाने को देखते हैं और ना ही आम जनता अपने अधिकारों के प्रति सजग रहती है, ऐसे में यदि जुन्नारदेव क्षेत्र की जनता के साथ छलावा हो भी रहा है तो इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार वह स्वयं है आज जुन्नारदेव क्षेत्र पूरी तरह पिछड़े हुए क्षेत्र में गिना जाने लगा है। वही देखा जाए तो हमारे आसपास के विधानसभा क्षेत्रों को देखकर स्पष्ट तौर पर यह कहा जा सकता है कि इस क्षेत्र को ठगने में जनप्रतिनिधि, राजनेता और प्रशासनिक अधिकारियों का भी पूरा-पूरा हाथ है जहां पर लोग अपने स्वार्थ के अलावा दूसरा कुछ देखते ही नहीं है। बात की जाए समूचे विधानसभा क्षेत्र की तो इस क्षेत्र में जिला मुख्यालय से आवागमन करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों की भरमार सी नजर आती है जो क्षेत्र से lपैसा कमा कर जिला मुख्यालय में इसे पूरी तरह खर्च कर रहे हैं जिससे नगर का व्यापार व्यवसाय भी अब बुरी तरह बर्बाद होते चला है।

संवाददाता :- राजेश डेहरिया

Post a Comment

0 Comments