देश में आज नहीं बदला तो रद्दी हो जाएगा 2000 का नोट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 के नोट बदलने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया था
देश में आज यानी 30 सितंबर 2000 रुपए का नोट बैंक में जमा करने या इसे अन्य नोटों से बदलने का आखिरी मौका है एएनआई के अनुसार 1 अक्टूबर से 2000 रुपए के नोट की कीमत (वैल्यू) जीरो हो जाएगी। आरबीआई ने इसी साल 19 मई को सर्कुलर जारी इन नोटों को 30 सितंबर तक बैंकों में जमा करने या बदलने के लिए कहा था। लेकिन यह भी कहा है कि यह इसके बाद भी लीगल रहेगा। अब तक 3,056 अरब रुपए के नोट बैंकों में वापस जमा हो पाए हैं।
आप बिना किसी डॉक्यूमेंट के बैग में जाकर आसानी से इन नोटों को बदला जा सकता है। नोट बदलने में कोई परेशानी न हो इसलिए बैंको को भी इसके बारे में जानकारी दी गई है। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार बैंक में नोट बदलने के लिए किसी तरह के कोई डॉक्यूमेंट नहीं देने होंगे।
एक बार में 20,000 रुपए की सीमा तक 2000 रुपए के नोट बदलवा यानी दूसरे डिनाॅमिनेशन में एक्सचेंज करवा सकते हैं। वहीं अगर आपका अकाउंट है तो आप कितने भी 2000 के नोट अकाउंट में जमा कर सकते हैं।
विशाल कुमार धुर्वे
0 Comments