डिप्टी कलेक्टर को मिल रही धमकी न्याय यात्रा रोकने का थ्रेट बोली गोली चल जाए या ट्रक कुचल दे कुछ नहीं कह सकते

अपना इस्तीफा मंजूर कराने की मांग के साथ न्याय पद यात्रा पर निकली डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने इस यात्रा को बंद करने के लिए धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है।

सारणी में रात्रि विश्राम के बाद निकली निशा ने कहा है कि उन्हें साथियों के जरिए धमकाया जा रहा है कि वे अपनी यात्रा बंद कर दे। उन पर गोली चलने से लेकर ट्रक से कुचलने जैसा प्रयास हो सकते हैं। उन्होंने कहा है कि उनके साथ ऐसा कुछ होता है तो सरकार, मुख्यमंत्री इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

आमला से भोपाल तक पैदल यात्रा कर न्याय यात्रा पर निकली निशा बांगरे कि आज यात्रा का तीसरा दिन है। इसके पहले वे शुक्रवार रात सारणी पहुंची। जहां जय स्तंभ पर उन्होंने पूरी रात खुले आसमान के नीचे बिताई। आज उनकी यात्रा शाहपुर के रास्ते भोपाल के लिए रवाना हो गई है। यात्रा के रवाना होने से पहले निशा बांगरे ने एक मैसेज जारी कर बड़ा आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा आज हमारी न्याय यात्रा का तीसरा दिन है। खुले आसमान के नीचे हम लोग रात भर रुके। यह जानबूझकर इसलिए किया गया ताकि यह एहसास हो कि कैसे आज भी लोग खुले आसमान के नीचे जीवन बसर करते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमें इसके लिए विवश कर दिया है। की खुले आसमान के नीचे सोए। मेरे साथियों को कुछ लोगों के द्वारा यहा कहा जा रहा है कि यह यात्रा बंद कर दी जाए।इटारसी-होशंगाबाद से आगे आपको बढ़ने नहीं दिया जाएगा। मेरे साथियों को धमकी दी जा रही है की यात्रा को बंद कर दीजिए नहीं तो क्या पता राजनीति में आप पर आपके साथी पर गोली चल जाए। कोई ट्रक डंपर आपको कुचल दे। आपको पता भी नहीं चलेगा। इस तरह की धमकी साथियों के जरिए प्राप्त हो रही है। मेरा मध्य प्रदेश शासन, जिला प्रशासन से कहना हैं कि वह इस तरह की धमकियों को गंभीरता से ले। अगर हमारे साथ कोई घटना घटती है तो इसका जिम्मेदार मध्य प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन होगा। शिवराज मामा हमारे साथ हुई किसी भी घटना के जिम्मेदार होंगे।