Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहा है


 अब भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहा है इसमें मध्य प्रदेश एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा: मोदी 

प्रधानमंत्री  मोदी ने 49 हजार करोड़ रुपए की बीना रिफाइनरी विस्तार और पेट्रो केमिकल प्रोडक्ट का किया शिलान्यास पेट्रो केमिकल प्रोजेक्ट बुंदेलखंड के विकास को नई ऊंचाइयां देगा

1800 करोड़ की 10 विभिन्न औद्योगिक परिसरों का वर्चुअल शिलान्यास

समाचार _ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सागर दौरा किया उन्होने कहा कि बुंदेलखंड की  शूरवीरों की धरती है। इस भूमि को केन और बेतवा दोनो का आशीर्वाद मिला है। प्रदेश के विकास को नई गति देने वाली अनेक परियोजनाओं का भूमिपूजन करने का मुझे अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि वे शौभाग्यशाली है कि महीने में दूसरी बार बुंदेलखंड आकर जन आशीर्वाद और जन दर्शन करने का अवसर मिला है।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुई मोदी ने कहा कि परियोजनाओं पर केंद्र सरकार 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक खर्च करेगा। यह राशि देश के कई राज्यों के वार्षिक बजट से भी अधिक है। यह मध्यप्रदेश के लिए केंद्र सरकार के बड़े संकल्प को दिखाता है। यह परियोजना प्रदेश में लाखो लोगो को रोजगार देंगी। 

आज किया गया शिलान्यास भारत को पेट्रो केमिकल प्रोडक्ट निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेगा। पेट्रो केमिकल प्रोडक्ट की प्लास्टिक की दैनिक उपयोग की चीज, पेंट, कार बंपर, कार डैशबोर्ड, मेडिकल उपकरण और कृषि उपकरणों जैसे उत्पादों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पक्के घर की गारंटी दी गई जिससे मध्यप्रदेश में 40 लाख से अधिक परिवारों को पक्के घर मिले हैं। घर-घर शौचालय की गारंटी, मुफ्त इलाज की गारंटी, घर हर घर में बैंक अकाउंट की गारंटी, माताओं और बहनों को धुएं से मुक्त रसोई की गारंटी दी थी| और यह सभी गारंटी पुरी करके दिखाई है। उन्होंने कहा कि उनका यह प्रयास है कि एक भी बहन की धुएं में खाना न बनाना पड़े|

वहीं मोदी की सभा में पहुचीं कुछ महिलाओं से बात की तो उन्होने बताया कि सभा में हजारों गाडियां तो बुला लेते हैं| लेकिन व्यवथा कुछ खास नही होती मैं विकलांग हूं सागर की सभा में भी गई थीं यहां भी आई हूं लेकिन हमारी बसे सभा स्थल तक नही पहुंच पा रहीं है| और बीच में ही जाम में फसी है ओर 11 से ज्यादा का समय हो चुका है केवल परेशान ही होना पडा |

संवाददाता - हेमन्त लडिया

Post a Comment

0 Comments