Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जनसंपर्क में बोले भाजपा प्रत्याशी खंडेलवाल हमें वैक्सीन को चुनना है, कांग्रेस बीमारी की तरह है।

  जनसंपर्क में बोले भाजपा प्रत्याशी खंडेलवाल हमें वैक्सीन को चुनना है, कांग्रेस बीमारी की तरह है।




भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल ने आज शहर के रामनगर इलाके में जनसंपर्क किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता साथ थे। उन्होंने भ्रमण करते हुए लोगों को भाजपा सरकार की योजनाओं और नीतियों से अवगत कराते हुए चर्चा की। रामनगर शक्ति केंद्र के रामनगर वार्ड, जाकिर हुसैन वार्ड और जयप्रकाश वार्ड में यह जनसंपर्क किया गया।

खंडेलवाल ने कहा कि जिले की पहचान प्रदेश में और पूरे देश में भाजपा के मतदाताओं के बूते हैं। आज मध्य प्रदेश के लैंगिक अनुपात बताते हैं। कि प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की शुरुआती लाड़ली लक्ष्मी योजना कितनी अधिक कारगर हुई है।

खंडेलवाल ने मतदाताओं को एक वोट की ताकत बताते हुए कहा कि आपके एक वोट से भारत का तिरंगा आज चांद पर लहरा रहा है। आपके एक वोट से बेटियों को बराबर का हक मिला है। महिलाओं के सम्मान को समझते हुए परिवार के बड़े भाई की तरह शिवराज सिंह चौहान ने बहनों को आर्थिक मजबूती देने का काम किया है। आपके वोट से ही सरकार बनती है। आज चुनाव का समय है, हमें वैक्सीन को चुना है। कांग्रेस एक बीमारी की तरह समाज को बांटने का काम करती है। इस बीमारी का पूरा इलाज मतदाताओं को करना है। कांग्रेस मुक्त मतदान केंद्र से विकास का नया इतिहास लिखेंगे।

संवाददाता : विशाल कुमार धुर्वे 

Post a Comment

0 Comments