Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मुख्यमंत्री से मिलने भोपाल पहुंची जिला बनाओ समिति, सीएम ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन, जिला बनाने के बारे में कुछ नहीं बोले।

  मुख्यमंत्री से मिलने भोपाल पहुंची जिला बनाओ समिति, सीएम ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन, जिला बनाने के बारे में कुछ नहीं बोले।



 मुलताई को जिला बनाओ समिति के पांच सदस्यों को लेकर भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख बीती रात भोपाल पहुंचे थे। रात लगभग 12:00 बजे उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात भी हुई। इधर समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलताई को जिला बनाने को लेकर किए जा रहे हैं आंदोलन की जानकारी दी और इस संबंध में एक फाइल भी मुख्यमंत्री को सौंपी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वह कैबिनेट की बैठक लेकर अभी बाहर निकले हैं। उन्होंने समिति सदस्यों को इस संबंध में दोनों हाथ जोड़कर अभिवादन किया। भोपाल गए भाजपा नेता हनी  सरदार, सौरभ जोशी, लोकेश यादव, मोहन सिंह परिहार और शुभम पण्डागरे विधायक प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख के साथ भोपाल पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री का व्यस्त कार्यक्रम होने के बाद भी रात 12 बजे  मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को समय दिया और मिलकर चर्चा की। सौरभ जोशी ने मुख्यमंत्री को बताया कि मुलताई जिला बनाने को लेकर आंदोलन चल रहा है। पिछले 33 दिनों से लोग आंदोलन कर रहे हैं। वही आमरण अनशन भी किया गया था। इसको लेकर एक फाइल मुख्यमंत्री को सौंपी गई। इस फाइल को लेकर मुख्यमंत्री ने दोनों हाथ जोड़ लिए। इसके बाद समिति के सदस्य वापस मुलताई आ गए हैं।

संवाददाता : विशाल कुमार धुर्वे 

Post a Comment

0 Comments