जन साहस संस्था का मासिक बैठक जिला पलायन स्त्रोत केंद्र मंडला में हुआ संपन्न
कार्यकर्ताओं को उत्साहित और प्रेरित करते हुऐ माननीय जिला न्यायाधीश ने दिया मार्गदर्शन
जन साहस के कार्यकर्ता प्रदीप सिंह मार्को ने जानकारी देते हुए बताया कि,
दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को मंडला टीम द्वारा मासिक बैठक रखा गया था जिस पर टीम से रूबरू होने हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला न्यायाधीश/ सचिव डी आर कुमरे का आगमन हुआ और जन साहस के मंडला टीम के कार्यकर्ताओं को रूबरू होने अवसर मिला।
आगमन के दौरान न्यायाधीश कुमरे जी ने जन साहस के कार्यकर्ताओं को विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना और उद्देश्य को बताते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण से दी जाने वाली सेवाओ प्रीलिटी गेशन, पीड़ित प्रतिकर, जन लोक उपयोगी अदालत, लोक अदालत ,विधिक सहायता, और विधिक जागरूकता का प्रचार प्रसार के बारे में विस्तार से बताया, और कार्यकर्ताओं के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कैरियर मार्गदर्शन दिया।
जन साहस संस्था भारत के 13 राज्यों में प्रवासी समुदायों को सशक्त बनाने के लिए एमआरसी प्रोग्राम के साथ अन्य प्रोग्राम चला रही है, जिसमे 2019 से मंडला जिले में जन साहस की टीम काम कर रही है, और मजदूरों की सुरक्षा के लिए मजदूर हेल्पलाइन का संचालन और प्रचार प्रसार कर सुरक्षित प्रवास के लिए प्रवासी समुदायों को जागरुक कर रही है, और हाल ही में दिनांक 17 अक्टूबर 2023 को मोहगांव ब्लॉक के सहजर गांव के एक 23 वर्षीय युवती को दिल्ली से रेस्क्यू कर सुरक्षित अपने परिजनों के पास पहुंचाया गया है। इस तरह जन साहस संस्था की टीम ने अभी तक मंडला जिले के बंधुआ मजदूर, जबरन मजदूर , बाल श्रमिक और मानव तस्करी के शिकार हुए कुल 159 मजदूरों को पुलिस प्रशासन के सहयोग से रेस्क्यू कर सुरक्षित उनके घर परिजनों के पास पहुंचा चुका है । लगातार प्रवासी मजदूरों पर जो देश के अलग-अलग जिले और राज्यों में प्रवास करते हैं उनको सुरक्षित प्रवास के लिए जागरूक करने का काम कर रही है, इसके लिए जन साहस संस्था के मंडला जिले में कुल 13 लोगों का स्टाफ है इनमें से 5 जिले स्तर के कोर टीम है और 8 पर फील्ड स्तर के कार्यकर्ता कम कर रहे हैं।
जन साहस संस्था जिले में सुरक्षित पलायन के साथ ,बंधुआ मजदूरी, जबरन मजदूरी, बाल श्रम, मानव तस्करी के मु्द्दों, महिला और बच्चों के साथ होने वाली यौनिक हिंसा के रोकथाम के लिए काम कर रही है। संस्था प्रवासी समुदायों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ मिलकर विधिक जागरूकता का प्रचार प्रसार का काम कर रही है ताकि प्रवासी समुदाय और जरूरतमंद लोगों तक निशुल्क विधिक सहायता मिल सके और मजदूरों की किसी भी प्रकार के समस्या के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1800 1201 1211 का संचालन कर रही है, जिससे पुरे देश के मजदूरों को सुरक्षा और सहायता प्रदान किया जा रहा है।
संवाददाता :छत्रपाल सिंह मरावी
0 Comments