मतगणना स्थल पर पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष व्यवस्थाओं का जायजा लिया
सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने मंगलवार शाम को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचकर स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ सीआरपीएफ की निगरानी वाले स्ट्रांग रूम का बाहर से अवलोकन किया। यहां उन्होंने सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवानों से सुरक्षा
व्यवस्था पर चर्चा की। इस दौरान सिरोठिया ने सी.सी.टीवी कैमरे के माध्यम से स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया। तत्पश्चात सिरोठिया ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली
इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,जिला महामंत्री श्याम तिवारी,अमित कचवाहा,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,मंडल अध्यक्ष रीतेश मिश्रा,सोशल मीडिया विभाग जिला संयोजक अंशुल परिहार अंशुल हर्षे गोलू श्रीवास्तव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहें। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।
संवाददाता: हेमंत लडिया
0 Comments