सिंगरौली जिले से कुछ आबादी जिले से बाहर काम के लिए पलायन वोट बैंक का स्तर गिरने के आसार।
जिले में इन दिनों खरीफ फसल धान की कटाई का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। जहॉ धान कटाई का कार्य अंतिम चरण में है वहीं पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में अब धान की कटाई शुरू होने से चितरंगी एवं देवसर के बिजौरा क्षेत्र के मजदूर धान काटने पलायन कर गये हैं। करीब हजारों की संख्या में क्षेत्र से मजदूर मतदाता धान काटने उत्तर प्रदेश चले जाने से विधानसभा के प्रत्याशियों के माथे पर पसीना छूटने लगा है।
दरअसल पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, चन्दौली, रावट्सगंज सहित कई जिले में चितरंगी क्षेत्र के मजदूरों के भरोसे धान की कटाई एवं गहाई होती है। यहॉ से हर साल अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह से मजदूरों का पलायन शुरू हो जाता है। बताया जा रहा है कि इन दिनों चितरंगी तहसील क्षेत्र के हजारों की संख्या में महिला-पुरूष श्रमिक धान काटने उत्तर प्रदेश चले जाने से इसका असर विधान सभा चुनाव पर भी पड़ेगा। हालांकि विधान सभा के प्रत्याशी मजदूरों क संपर्क में है। उन्हें भी इस बात का डर सता रहा है कि इतनी दूर से वोट डालने नहीं आ पायेंगे। सबसे ज्यादा भाजपा एवं कांग्रेस तथा गोगपा के प्रत्याशियों को चिंता सता रही है।
संवाददाता :आशीष सोनी
0 Comments