कु . भूरक्षा का स्वर्णिम प्रदर्शन
नगर की अंतरराष्ट्रीय मेडलिस्ट वुशु खिलाड़ी कु.भूरक्षा दुबे पुत्री कमलेश डॉ.आनंद मोहन दुबे ने अपना स्वर्णिम प्रदर्शन जारी रखते हुये देश के सबसे बड़े खेल नेशनल गेम्स 2023 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। नेशनल गेम्स 2023
26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में आयोजित किये जा रहे हैं । जिसमे 28 प्रदेश और 7 केंद्र शासित प्रदेशों के 10 हज़ार खिलाड़ियों ने भाग लिया है। इन खेलों में 42 खेलों को शामिल किया गया है जिसमे वुशु खेल की प्रतियोगिता 1 से 4 नवंबर को आयोजित की गई। यह दूसरी बार है कि भूरक्षा ने इन खेलों में पदक जीता है इससे पहले वह 2022 गुजरात राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक जीती थी। यह उपलब्धि हासिल करने वाली भूरक्षा जिले की पहली और एकमात्र खिलाड़ी हैं । मप्र वुशु संघ की सचिव सारिका गुप्ता , जिले के कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ,पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर , जिला पंचायत अधिकारी नेहा जैन , टी आई सर एन.के. त्रिपाठी, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद केपी यादव स्थानीय विधायक जज्जी समेत सभी ने उत्तम प्रदर्शन करने पर अनेकों बधाइयां दी,उल्लेखनीय है की भूरक्षा को (म प्र) शासन द्वारा एकलव्य अवॉर्ड एवं विक्रम अवार्ड दोनों पुरुष्कारों से नवाजा जा चुका है।
संवाददाता: अवधेश दांगी
0 Comments