मुख्यमंत्री ने किया 337 करोड़ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने किया 337 करोड़ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जन आभार यात्रा में शामिल होने के बाद एनसीसी मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित किया। आमसभा में मुख्यमंत्री ने 337 करोड़ 90 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 326 करोड़ 54 लाख रुपए की लागत के 40 शिलान्यास किये। इसमें 40 सड़कों के निर्माण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 11 करोड़ 36 लाख 40 हजार रुपए के कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें दो स्कूल भवन, केन्द्रीय जेल रीवा की आठ बैरकें तथा नगर निगम रीवा में सड़कों के सुधार एवं नाला निर्माण के 6 कार्य शामिल हैं
संवाददाता : आशीष सोनी
0 Comments