"महेश्वर में मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां, खुले में मांस बिक्री जारी"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेशों की धज्जियां महेश्वर में उड़ाई जा रही हैं। खुले में मांस बिक्री और लाउडस्पीकर के उपयोग पर पाबंदी के बावजूद नगर परिषद ने मौन साध लिया है।
महेश्वर में मांस और मछली बाजार खुले में संचालित हो रहे हैं, जो मुख्यमंत्री के आदेशों का उल्लंघन है। नगर परिषद अध्यक्ष और सीएमओ ने मामले में निष्क्रियता बरती है। मुख्यमंत्री के लाउडस्पीकर और तेज साउंड पर पाबंदी के आदेश भी नगर में हवा नजर आ रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही से नागरिकों में आक्रोश है। महेश्वर में मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नगर परिषद और अधिकारियों की निष्क्रियता से नागरिकों में आक्रोश है।
संवाददाता - हेमन्त नागझिरिया
0 Comments