Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल 29 को जाएगा मऊगंज, सामाजिक दंगा के बाद पहली बार सपा मैदान में

समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल 29 को जाएगा मऊगंज, सामाजिक दंगा के बाद पहली बार सपा मैदान में

मध्य प्रदेश के मऊगंज विधानसभा के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल एवं उनके समर्थकों द्वारा सांप्रदायिक दंगा फैलाकर क्षेत्र में अशांति का वातावरण निर्मित कर कानून का उल्लंघन किया जा रहा है जिससे क्षेत्र की जनता में तनाव एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है उक्त घटना की जांच हेतु समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव जी के निर्देशानुसार एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया है उक्त प्रतिनिधिमंडल 29 नवंबर को क्षेत्र का दौरा कर तथ्यों की जांच करके राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी को अवगत कराएगा प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह एडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा जयवीर सिंह प्रदेश महासचिव रामप्रताप यादव प्रदेश महासचिव अजय शुक्ला प्रदेश सचिव एमडी खान प्रदेश सचिव जगदीश यादव प्रदेश सचिव बबलू विश्वकर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र सिंह बघेल जिला अध्यक्ष रीवा अमरेश पटेल राष्ट्रीय युवजन सभा राकेश कुमार यादव राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी कमलाकांत यादव प्रधान महासचिव अशोक यादव एड सपा नेता जयराम यादव एड सपा नेता विवेक वर्मा मऊगंज रहेंगे उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जय सिंह पटेल ने दी है

संवाददाता : आशीष सोनी

Post a Comment

0 Comments