Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कलेक्टर अवधेश शर्मा ने कारी, दिगौड़ा तथा ग्राम धजरई में राजस्व महा अभियान 3.0 अंतर्गत किये जा रहे कार्याें का किया निरीक्षण

 कलेक्टर अवधेश शर्मा ने कारी, दिगौड़ा तथा ग्राम धजरई में राजस्व महा अभियान 3.0 अंतर्गत किये जा रहे कार्याें का किया निरीक्षण

कलेक्टर अवधेश शर्मा ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ नगर परिषद कारी, तहसील दिगौड़ा तथा ग्राम धजरई में राजस्व महा अभियान 3.0 के तहत किये जा रहे कार्याें का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आधार केन्द्रों पर ई-केवायसी, आधार लिंकिंग सहित राजस्व प्रकरणों के निराकरण संबंधी कार्याें का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री लोकेन्द्र सिंह सरल, तहसीलदार सहित राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर अवधेश शर्मा ने निरीक्षण के दौरान राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांवों में विशेष शिविर आयोजित कर, खसरा, ई-केवायसी, आधार लिंकिंग, राजस्व न्यायालयों (आर.सी.एम.एस.) में लंबित प्रकरणों (नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, सीमांकन) का निराकरण, नए राजस्व प्रकरणों को आर.सी.एम.एस. पर दर्ज कराना, नक्शे पर तरमीम, पी.एम.किसान का सैचुरेशन, आधार का आर.ओ.आर.से लिंकिंग, परम्परागत रास्तों का चिन्हांकन, फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन राजस्व अभियान के तहत शत-प्रतिशत राजस्व प्रकरणों का निराकरण करायें।
ज्ञातव्य है कि जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के उद्देश्य से पहले दो चरणों में राजस्व महाभियान संचालित हो चुके हैं। जिले में राजस्व महा-अभियान प्रथम चरण 15 जनवरी से 15 मार्च 2024 तक एवं द्वितीय चरण 18 जुलाई 2024 से 31 अगस्त 2024 तक चलाया गया था। अभियान के दौरान राजस्व प्रकरणों के निपटारे की प्रगति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार राजस्व विभाग के राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने हेतु अब टीकमगढ़ जिले में राजस्व महा-अभियान 3.0 का आयोजन 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर किया जायेगा।।
संवाददाता : मुहम्मद ख्वाजा

Post a Comment

0 Comments