एचएमएस के पूर्व सचिव विजय तिवारी ने दर्जनभर भेल कर्मचारियों के साथ सीटू यूनियन का थामा दामन
दीपक गुप्ता सीटू के नए कार्यकारी महामंत्री अशोक पटेल कार्यवाहक अध्यक्ष एवं विनय कुमार उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत हुए।एसएमएस के पूर्व सचिव विजय तिवारी ने दर्जन भर भेल कर्मचारियों के साथ सीटू यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। संगठन में सर्वसम्मति से विजय तिवारी को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।इसके साथ-साथ दीपक गुप्ता सीटू यूनियन के नए कार्यकारी महामंत्री, अशोक पटेल को कार्यवाहक अध्यक्ष तथा विनय सिंह उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। विजय तिवारी के साथ सीटू यूनियन में शामिल होने वाले कर्मचारियों में प्रमुख रूप से लोकेंद्र मंडैया, वीरेंद्र कुमार, घनश्याम साहू, प्रेमचंद डांग, केवल मुंडा, अशोक पाटिल, लक्ष्मण खाडे, सोबान सोरेन, प्रमोद यादव, रामाशंकर यादव, पप्पू मेहडे, जमशेद अहमद अंसारी, वेदराम महाले आदि कर्मचारियों ने सीटू यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। सीटू यूनियन के अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह शेखावत ने समस्त नव नियुक्त पदाधिकारीयों एवं नए सदस्यों का संगठन में शामिल होने पर हार्दिक बधाई दी। यूनियन प्रवक्ता अतुल मालवीय ने बताया की सीटू के नए कार्यकारी महामंत्री दीपक गुप्ता ने कहा भेल कर्मचारियों की समस्त समस्याओं को चाहे शिफ्ट टाइमिंग का मुद्दा हो या स्टाफ कैंटीन में हो रही अव्यवस्था समस्त समस्याओं का निराकरण करने हेतु शीघ्र ठोस कदम उठाएंगे।
संवाददाता : खुशी ढ़िमोले
0 Comments