Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रदेश की पुलिस होगी एक्टिव नए बदलाव के साथ कार्य प्रगति पर

 प्रदेश की पुलिस होगी एक्टिव नए बदलाव के साथ कार्य प्रगति पर

मध्य प्रदेश के हर थाने में सायबर 

डेस्क, जिले में सायबर थाना और राज्यस्तरीय कॉल सेंटर बनेगा

पुलिस सोशल मीडिया पर निगरानी रखे

एडीजी स्तर के अधिकारी नियमित रूप से संभाग स्तर पर दौरे और अपराधों की समीक्षा करें।

उज्जैन में महाकाल मंदिर क्षेत्र के प्रबंधन के लिए मंदिर क्षेत्र में थाना स्थापित करें।

महिला अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष प्रयास और महिला सशक्तीकरण पर केंद्रित गतिविधियां चलाएं।

नाबालिग बालिकाओं के साथ दुष्कर्म के आरोपितों को कठोरतम दंड दिलाना सुनिश्चित करें। गुम बालिकाओं की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चले।

संदिग्ध हुक्काबार, नाइट क्लब आदि पर भी निगरानी बढ़ाएं। नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों से समन्वय कर अंतरराज्यीय गिरोहों के विरुद्ध अभियान चलाएं। नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए कड़ी निगरानी की जाए।

पुलिसकर्मी और अधिकारी को स्वयं का आवास निर्मित करने के लिए विभाग की ओर से दी जाने वाली अनुमति और ऋण व्यवस्था की प्रक्रिया सरल बनाएं। समयबद्ध पदोन्नति हो।

गौ-तस्करों पर भी कठोर कार्रवाई की जाए।

मार्च 2026 तक नक्सली गतिविधियों को पूरी तरह से खत्म करें

संवाददाता : आशीष सोनी


Post a Comment

0 Comments