पृथ्वीपुर के किसानों ने खाद की समस्याओं को लेकर किया चक्का   जाम, 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बात खोला जाम

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में नहीं हो रहा किसानों की खाद की समस्या का समाधान, गुस्साए किसानों ने पृथ्वीपुर कस्बे के फब्बारे तिराहे के पास सड़क पर लेटकर लगाया जाम, अधिकारियों पर खाद की कालाबाजारी के लगाए आरोप, वही किसानों का कहना है 15 दिन का समय बीत जाने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिला पा रही है, खाद के लिए किसानों को सुबह से शाम तक करना पड़ता इंतजार, किसानों का कहना है की फसलों की बोआई के लिए खाद की जरूरत है, लेकिन खाद नहीं मिलने से बहुत परेशानियां हो रही हैं, वहीं किसानों ने राजनेताओं पर भी आरोप लगाया की चुनाव के वक्त तो उन्हें वोट के लिए किसान देखते हैं और जब खाद के लिए किसान परेशान होता है तो कोई नेता उनके साथ नजर नहीं आता है, वही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसानों को समझाया उसके बाद किसानों ने खोला जाम।

संवाददाता : मुहम्मद ख्वाजा 
वीडिओ लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=H47s5Fyz-zc