आप सरकार में नहीं हो तो क्या दिनभर झूठ बोलोगे वीडी शर्मा ने आखिर क्यों बोला ऐसा?
भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक जबलपुर के भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पर्वेक्षक सरोज पांडेय, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन प्रभारी हीतानंद शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संगठन के बूथ बैठक के सम्पन्न होने के बारे में बताया। पत्रकारों के द्वारा जीतू पटवारी के इन्वेस्टर मीट को लेकर उठाए सवाल पर निशाना भी साधा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ने कहा कि कांग्रेस दिनभर झूठ बोलने का काम करती है, आप सरकार में नहीं हो तो क्या दिनभर झूठ बोलोगे। कांग्रेस का काम झूठ बोलना है और हमारा एजेंडा सिर्फ काम करना है। वीडी शर्मा ने कहा कि,आज मुझे बताने में गर्व हो रहा है कि लगभग 100% के ऊपर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगठन का महापर्व संपन्न किया है। आने वाले समय में 15 दिसंबर तक मंडल के संगठन का पर्व, जिले के संगठन का पर्व में भी संवाद और समन्वय के साथ इतिहास बनाएंगे। शर्मा महाकौशल की संगठनात्मक बैठक लेने जबलपुर पहुंचे हुए हैं।
वीडियो लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=IELfxNriRRY
0 Comments