कुत्ते ने खोली छतरपुर जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल
एक कुत्ते ने छतरपुर जिला की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी सुन कर हैरानी होती है लेकिन यह सच है आपको बता दे छतरपुर में एक कुत्ते ने एक ही दिन में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष समेत करीब 35 लोगों को काट लिया। इनमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हैं। कुत्ते ने रविवार दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे के बीच इन सभी को काट कर जख्मी कर दिया। जिसके बाद सभी जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे।
जिला अस्पताल में वैक्सीन नहीं मिलने पर लोगों ने नाराजगी जताई। इधर, नगर निगम की टीम कुत्ते को पकड़ने निकली है। अभी तक कुत्ता पकड़ा नहीं जा सका है।भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम रविवार शाम को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक का बाद जब रात करीब 8 बजे भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक दुबे कार्यालय से बाहर निकले, तभी सफेद रंग के एक कुत्ते ने उन्हें काट लिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया।
जिला अस्पताल में रैबीज की वैक्सीन नहीं थी। जिसके बाद सभी पीड़ितों को मजबूरी में बाहर से वैक्सीन खरीदकर लगवानी पड़ी। अस्पताल में वैक्सीन नहीं मिलने पर भाजपा के जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम ने नाराजगी जताई। पठापुर रोड के निवासी राघवेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि उन्हें तलैया के पास कुत्ते ने जांघ में काटा था, डॉक्टरों ने उन्हें भी बाहर से वैक्सीन खरीदने की सलाह दी। यह घटना मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के कार्यों की पोल खोल रही है की जब छतरपुर जिला अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध नहीं है तो सोचिये ग्रामीण अंचलों की स्थिति क्या होगी अब देखना दिलचस्प होगा की इस घटना के बाद छतरपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार होगा या खाना पूर्ति चलती रहेगी..
संवाददाता : दीपक मालवीय
वीडियो लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=8u74Yp7etrY
0 Comments