Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के बिगड़े बोल महिला तहसीलदार को कहा भगा देगे तहसीलदारों ने मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा

 राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के बिगड़े बोल महिला तहसीलदार को कहा भगा देगे तहसीलदारों ने मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा

मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के एक विवादित बयान पर प्रदेशभर के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने मोर्चा खोल दिया है। मंत्री ने सीहोर में एक महिला नायब तहसीलदार को सार्वजनिक मंच पर अपमानित करते हुए जिले से भगा देने की धमकी दी थी। बयान के विरोध में सभी अधिकारी तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। वे कोई काम नहीं करेंगे। उन्होंने सरकारी वॉट्सऐप ग्रुप भी छोड़ दिया है। वे प्रदेशभर में कलेक्टरों को ज्ञापन सौंप रहे हैं। 13 से 15 जनवरी तक तहसीलदार और नायब तहसीलदार कामकाज नहीं करेंगे। इससे नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, और अन्य प्रशासनिक कार्य ठप होने की आशंका है। अधिकारी प्रशासनिक वॉट्सऐप ग्रुप से बाहर हो चुके हैं। वे निर्देशों का पालन करने से इनकार कर रहे हैं। मध्यप्रदेश कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मंत्री वर्मा लगातार राजस्व अधिकारियों को अपमानित कर रहे हैं। दस जनवरी को सीहोर में एक महिला नायब तहसीलदार को सार्वजनिक रूप से अपशब्द कहने और मंच से अपमानित करने के कारण विरोध कर रहे हैं। अधिकारी संघ ने कहा कि अगर किसी अधिकारी के काम से असंतुष्ट हैं। उसकी गलती हैं, तो वे तबादला कर सकते हैं। निलंबन कर सकते हैं। लेकिन इस तरह सार्वजनिक मंच से अपमानित करना ठीक नहीं है।
वीडियो लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=qwHixWol7cw

Post a Comment

0 Comments