Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही जारी

 पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही जारी 


24 अवैध गांजा के हरे पेड़ बजनी 13.860 किलोग्राम कीमती 45000/- के किए जब्त

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़  मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सीताराम एवं एस डी ओ पी टीकमगढ़  राहुल कटरे ,एस डी ओ पी जतारा  अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर सभी थाना /चौकी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में 22 मार्च को थाना प्रभारी देहात उप निरीक्षक अमित साहू के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम नायखेरा में आरोपी विजय पिता गोकुल यादव उम्र 54 साल निवासी नायखेरा के खेत पर रेड कार्यवाही कर 24 अवैध गांजा  के पेड़ कुल वजन 13.860 किलोग्राम ग्राम कीमती लगभग ₹45000/-का जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 103/2025 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट पंजीबध कर विवेचना में लिया गया। 

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देहात उप निरीक्षक अमित साहू,सहायक उपनिरीक्षक रेवाराम,प्रधान आरक्षक रज्जन रायकवार, मनोज नायक सहित थाना देहात पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।।

संवाददाता : मुहम्मद ख्वाजा 

Post a Comment

0 Comments