मोरवा थाने की कार्यवाही देसी शराब के साथ एक आरोपी धराया
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश पर सम्पूर्ण जिले में स्थाई फरारी , गिरफतारी हेतु चलाए जा रहे कॉम्बिंग गस्त के दौरान बीती रात मोरवा पुलिस ने 30 हजार के इनामी 03 स्थाई वारण्ट तामील किए हैं। साथ ही कुल 10 गिरफ्तार वारेंट भी तामील किए।
जानकारी अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक स्थाई वारण्टी खजाची अजगुढ के जंगलो में रहकर फरारी काट रहा है। जिसे लगातार फरार रहने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। निरीक्षक ने एक टीम बनाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार पाण्डेय की सतत निगरानी में सउनि डी. एन. सिंह, प्र. आर. अर्जुन सिंह गुलाब सिंह, रामकुमार बागरी आर. सिंह, दशरथ मांझी, तुलसीराम म. आर. नुरली सिसोदिया को रवाना कर अजगुढ के जंगल में घेराबंदी कर खजांची कोल पिता रामदयाल कोल उम्र 35 वर्ष निवासी अजगुढ को घेराबंदी कर गिरफतार किया। जिसके खिलाफ प्र.क. 56 / 19 धारा 498, 306 ता. हि. में स्थाई वारण्ट जारी किया गया था। इसके अतिरिक्त 02 स्थाई वारण्ट भी तामील किये गये है। जिसके प्रत्येक में 10-10 हजार रू. के ईनाम घोषित किये गये थे। साथ ही हरजीत सिंह निवासी आदर्श गंगा स्कूल के पास थाना मोरवा एवं पतिराज अगरिया पिता राजाराम अगरिया को गिरफतार किया गया है। इनके साथ अन्य 08 गिरफतारी वारंट तामील किए गए है। इसके अतिरिक्त मोरवा पुलिस ने कौशल कोल निवासी अजगुड को 8 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
संवाददाता : आशीष सोनी
0 Comments