केरल पहुंचा मानसून 15 जून तक मध्य प्रदेश में पहुंचने का अनुमान राज्य के दक्षिणी हिस्से से होगी एंट्री
आठ दिन पहले मानसून शनिवार को केरल पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्यप्रदेश में भी मानसून 15 जून तक या इससे पहले भी पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में इस वर्ष अच्छी बारिश होने की संभाना जताई है। मानसून से पहले प्रदेश में प्री मानसून का असर देखने के मिलेगा। इस बार समय से आठ दिन पहले मानसून शनिवार को केरल पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्यप्रदेश में भी मानसून 15 जून तक या इससे पहले भी पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में इस वर्ष अच्छी बारिश होने की संभाना जताई है। मानसून से पहले प्रदेश में प्री मानसून का असर देखने के मिलेगा। मौसम विभाग भोपाल के वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रदेश के दक्षिणी हिस्से मंडला, सिवनी, डिंडौरी, बालाघाट, अनूपपुर, बुरहानपुर, पांढुर्णा, बैतूल, बड़वानी के रास्ते से मानसून एंट्री करेगा। ग्वालियर-चंबल में सबसे लेट 25 जून तक पहुंचेगा। भोपाल, इंदौर में यह 20 से 22 जून के बीच आ सकता है।
प्रदेश के शहरों मानसून पहुंचने की संभावित डेट
15-16 जून- मंडला, सिवनी, डिंडौरी, बालाघाट, अनूपपुर, बुरहानपुर, पांढुर्णा, बैतूल, बड़वानी, खरगोन जिलों में पहुंच सकता है।
20 से 22 जून- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर संभाग को कवर कर लेगा।
22 से 23 जून- सागर, रीवा, शहडोल संभाग में मानसून दस्तक दे सकता है।
25 जून- ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के नीमच जिले में मानसून के पहुंचने का अनुमान है।
संवाददाता :- आशीष सोनी
0 Comments