Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

ग्वालियर स्मार्ट सिटी की बदसूरत तस्वीर: घरों में घुस रहा नाली का पानी, जनता से लेकर मंत्रियों को उठाना पड़ रहा सफाई की जिम्मेदारी

 

ग्वालियर स्मार्ट सिटी की बदसूरत तस्वीर: घरों में घुस रहा नाली का पानी, जनता से लेकर मंत्रियों को उठाना पड़ रहा सफाई की जिम्मेदारी


मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्मार्ट सिटी में बारिश के मौसम में सीवर सिस्टम बदहाल है। जिससे रिहायशी इलाकों में बारिश के साथ सीवर का गंदा पानी भी लोगों के घरों में घुस रहा है। अफसरों ने सुनवाई नहीं की तो परेशान लोगों ने जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई। लेकिन जब कार्रवाई नहीं होती दिखी तो शहर में पार्षद, मंत्री खुद नालियों की सफाई कर रहें हैं। महिलाएं विधानसभा अध्यक्ष के घर रात में जाकर समस्या बता रही हैं। 

घरों में घुस रहा सीवर का पानी

ग्वालियर शहर में इन दिनों लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। शहर की निचली बस्तियों को छोड़िए शहर के पॉश इलाकों में भी नालियों का पानी घरों में घुस रहा है। शहर की DD नगर,आदित्यपुरम, चेतकपुरी में बारिश के दौरान सीवर का पानी घरों में घुसता है। हाल ये है कि लोग बारिश में घरों से निकल नहीं पाते हैं। बरसात और सीवर के गंदा पानी घरों के अंदर तक भर जाता है। 

गंदगी से जनता ही नहीं मंत्री भी परेशान 

ऐसा नहीं है कि इन समस्याओं से सिर्फ यही लोग जूझ रहे हैं। ग्वालियर में अफसरों की लापरवाही के चलते भाजपा के पार्षद और ऊर्जा मंत्री को खुद नालियों की सफाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शहर में भाजपा पार्षद और ऊर्जा मंत्री को भी अपने इलाकों में खुद नालियां साफ करना पड़ती है।

कहीं नालियां गायब तो कहीं चैंबर होने से हो रही परेशानी

दरसअल, इन इलाकों में नालियां बनी ही नही हैं। कई जगह नालियां हैं, लेकिन चैंबर चोक होने से गंदा पानी इन्हीं इलाकों में भरा रहता है। निगम अफसर सुनते नहीं तो परेशान महिलाएं विधानसभा अध्यक्ष के घर रात में गुहार करने को मजबूर तक हो गई।  

निगम कमिश्नर ने जल्द समस्या हल करने की कही बात

उधर नगर निगम के कमिश्नर संघप्रिय का कहना है कि शहर की सीवर की सफाई के लिए टीम बनाई गई है। अफसर की अगुवाई में लगातार मॉनिटरिंग कर समस्याओं का हल किया जाएगा|

संवाददाता : आशीष सोनी 

Post a Comment

0 Comments