Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

80 साल की महिला का राशन-पेंशन बंद, समग्र आईडी की KYC के दौरान मिली मौत की जानकारी, वृद्धा बोलीं- साहब मैं जिंदा हूं

 80 साल की महिला का राशन-पेंशन बंद, समग्र आईडी की KYC के दौरान मिली मौत की जानकारी, वृद्धा बोलीं- साहब मैं जिंदा हूं


मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक 80 साल की बुजुर्ग को जीते जी मार दिया गया। यह कारनामा नगर निगम ने किया। बुजुर्ग महिला ने अपनी मौत की जानकारी मिलने के बाद इसकी शिकायत निगम अधिकारियों, CM हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से गुहार लगाते हुए की है।

ग्वालियर नगर निगम में इन दिनों जीते जी लोगों को मारने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। यही वजह है कि अब एक 80 साल की बुजुर्ग को जीते जी दस्तावेजों में मार दिया गया। शहर के गोसपुरा नंबर 01 क्षेत्र में रहने वाली बुजुर्ग शांति बाई जीवित है। अपने दो बेटों के साथ रह रही है। लेकिन नगर निगम ने ऐसा कारनामा किया कि वह जीते जी मर गयी। शांति बाई पटेल को अपनी मौत की जानकारी तब हुई, जब वह शासन के निर्देश के तहत समग्र आईडी की KYC कराने पहुंची। लेकिन KYC नहीं हुई। कारण पूछने पर पता चला कि वह समग्र आईडी पन्ना जिले के वार्ड नंबर 10 नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले एक बरसात खान नाम के व्यक्ति को दे दी गयी है।

समग्र आईडी में बरसात के परिजन हजरा, इमाम, नाजिया, अमना, आयाम का नाम भी जोड़ दिए गए है। शासन से मिलने वाली योजनाओं का लाभ भी बरसात खान का परिवार लेने लगा है। इसी समग्र आईडी में शांति बाई पटेल को 1 जुलाई 2025 को मरा हुआ बताया गया। इसमें निगम के रिपोर्टिंग अथॉरिटी व्यक्ति मोहसिन का नाम भी दर्शाया गया। जिसकी आईडी से शांति बाई पटेल की मृत्यु की तारीख दर्ज कर उनकी समग्र आईडी खत्म कर दी गई। जिसके कारण उन्हें मिलने वाला राशन और वृद्धावस्था पेंशन भी बंद हो गई।

शांति बाई पटेल और उनका बेटा अशोक पटेल अब नगर निगम के दरवाजों को खटखटाते हुए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। नगर निगम के इस फर्जीवाड़े की शिकायत उन्होंने निगम के आला अधिकारियों के साथ ही, सीएम हेल्पलाइन में करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से गुहार लगाई है। उन्होंने सीएम से मांग की है कि नगर निगम के जिन अधिकारी कर्मचारियों ने उन्हें जीते जी मार दिया उनकी जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें जीवित घोषित कर शासन से मिलने वाली योजनाओं का लाभ फिर से दिया जाए।

संवाददाता :- आशीष सोनी 

Post a Comment

0 Comments