सीएससी में नही बैठते बीएमओ, चिकित्सको की चल रही मनमानी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवसर का हाल
मरीज से लेकर आमजन परेशान, चिकित्सको पर नही है किसी का दबाव
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवसर की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेपटरी पर हो गई हैं। एक ओर जहां एक दशक के ज्यादा समय से मौजूदा बीएमओ नियमित अस्पताल नही आते। वही दूसरी ओर चिकित्सको की मनमानी से मरीज भी परेशान हैं।
दरअसल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवसर में इन दिनों भर्रेशाही मची हुई है। आरोप है कि बीएमओ के लापरवाही से स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी पर है। बीएमओ का अस्पताल में दर्शन में बहुत कम होते हैं। अपने आवास में ही मरीजों को ज्यादातर देखते हैं। जिसके चलते अन्य कुछ चिकित्सक भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलने लगे हैं। जिसका असर मरीजों पर पड़ रहा है। आलम यह है कि मरीज चिकित्सकों के इंतजार में कई घंटो तक वेटिंग हाल में बैठे रहते हैं। बमुश्किल से चिकित्सक तो आते हैं, लेकिन बीएमओ का आना मुश्किल हो जाता है। चर्चाएं है कि बीएमओ डॉ. सीएल सिंह पिछले एक दशक के ज्यादा समय से देवसर स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ हैं। इनका तबादला तक नही हुआ। लम्बे अर्से से पदस्थ हैं। कुछ मरीजों ने यहां तक बताया कि जब बीएमओ ही अस्पताल नही आते तो अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्य सेवको पर कौन दबाव उठाएगा और मरीज इन्ही कारणों से परेशान हैं।
सीएससी में मरीज घंटो करते हैं इंतजार
आलम यह है कि चिकित्सको की मनमानी के चलते मरीज वेटिंग हाल में घंटो तक बैठ कर चिकित्सको के आने का इंतजार करते हैं। यह समस्या आज से नही काफी दिनों से है। लेकिन बीएमओ उक्त समस्या का निदान नही करा पा रहे हैं। आलम यह है कि अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था भी ठीक-ठाक नही है। अस्पताल के ईर्द-गिर्द कचरा ही कचरा नजर आता है। वार्डो में भी गंदगी बनी रहती है। कई बार मरीजों ने भी टोका-टिप्पणी भी किया, लेकिन बीएमओ पर इसका कोई असर नही पड़ रहा है। वे ज्यादातर समय अपने आवास में देेते हैं। चर्चाएं हैं कि वही पर उनकी खुद की क्लीनिक भी है। इन आरोपो में कितनी सच्चाई है, यह तो बीएमओ ही बता पाएंगे। लेकिन यहां के प्रबुद्ध नागरिको की बात माने तो सीएससी देवसर की चिकित्सकीय व्यवस्था अस्त-व्यस्त है।
संवाददाता : आशीष सोनी
0 Comments