Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कलेक्टर ने किया बाढ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा दिए आवश्यक निर्देश,बरखेडा जमाल के पटवारी पर दिए कार्रवाई के आदेश

कलेक्टर ने किया बाढ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा दिए आवश्यक निर्देश,बरखेडा जमाल के पटवारी पर दिए कार्रवाई के आदेश 


कलेक्टर आदित्य सिंह ने शुक्रवार को तहसील बहादुरपुर  क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा जमाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अतिवर्षा एवं बाढ़ से प्रभावित ग्राम का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित लोगों को राशन वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रभावित लोगों का नुकसानी का शत प्रतिशत सर्वे कर सहायता राशि उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से फसल नुकसान के बारे में भी जानकारी ली।बरखेड़ा जमाल के भ्रमण के दौरान अतिवर्षा एवं बाढ़ से प्रभावित लोगों का सर्वे एवं जानकारी नहीं देने पर पटवारी बाबूलाल कलावत के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।इसके बाद कलेक्टर  आदित्य सिंह तहसील बहादुरपुर  क्षेत्र के ग्राम गोरा में अतिवर्षा एवं बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों से चर्चा की। प्रभावित लोगों को अस्थाई रूप से पंचायत भवन में ठहराया गया है,इस हेतु व्यवस्था को देखा। उन्होंने प्रभावितों को भोजन, पानी, चिकित्सा सहित अन्य व्यवस्थाएं प्रदान कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावितों को राशन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित लोगों के मकानों का सर्वे कर सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर हर संभव निराकरण के निर्देश संबंधितों को दिए।

संवाददाता अवधेश दांगी

Post a Comment

0 Comments