Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अशोकनगर की शान भूरक्षा दुबे को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

 अशोकनगर की शान भूरक्षा दुबे को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित 


जिले की पहली खिलाड़ी, जिसने लगातार तीन राष्ट्रीय खेलों में जीते पदक और प्राप्त किया विक्रम पुरस्कार
भोपाल के रवीन्द्र भवन में 5 अगस्त, गुरुवार को आयोजित मध्य प्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह जिले के लिए गर्व का क्षण लेकर आया, जब अशोकनगर की अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी भूरक्षा दुबे को 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा सम्मानित किया गया।
भूरक्षा ने देहरादून में आयोजित वुशू प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर न सिर्फ प्रदेश का, बल्कि पूरे अशोकनगर का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर उन्हें ₹3,20,000 की पुरस्कार राशि का चेक भेंट कर सम्मानित किया गया।

भूरक्षा दुबे: जिले की पहली और एकमात्र “विक्रम पुरस्कार” विजेता खिलाड़ी 

 राष्ट्रीय खेलों में लगातार तीन बार पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी 

भूरक्षा अब तक 40 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं और यह उनकी निरंतर मेहनत और समर्पण का प्रमाण है कि वे तीन बार लगातार राष्ट्रीय खेलों में पोडियम पर स्थान बनाने वाली मध्य प्रदेश की चुनिंदा और अशोकनगर की इकलौती खिलाड़ी हैं।

उनके इस अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें पहले ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा “एकलव्य पुरस्कार” और फिर “विक्रम पुरस्कार” से नवाज़ा जा चुका है, जो प्रदेश के खेल क्षेत्र का सर्वोच्च सम्मान है।

भूरक्षा दुबे की यह उपलब्धि जिले के युवाओं और खेल प्रतिभाओं के लिए एक सशक्त प्रेरणा है। उनकी सफलता यह सिद्ध करती है कि किसी छोटे से जिले से निकलकर भी वैश्विक स्तर पर मुकाम पाया जा सकता है, बशर्ते समर्पण और संघर्ष की भावना बनी रहे। मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित होने के उपलक्ष्य में जल संसाधन विभाग के समस्त स्टाफ द्वारा भूरक्षा का स्वागत किया गया खेल विभाग समेत शहर के सभी वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों द्वारा बधाई दी गई
संवाददाता अवधेश दांगी

Post a Comment

0 Comments