सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मनाया गया स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार का कार्यक्रम
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वस्थ नारी स्वस्थ सशक्त परिवार पर क्षेत्रीय संचालक चिकित्सा अधिकारी सागर संभाग डॉक्टर गिडियन मेडम के द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य पर एक विस्तृत व्याख्यान दिया गया तथा मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा भी अपने विचार रखें। सिकल सेल एनीमिया के बारे में भी मैडम गिडियन ने बतलाया साथ ही जनभागीदारी अध्यक्ष मनीषा मिश्रा ने भी स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पर बतलाया कि यदि आप स्वस्थ रहेंगे तो देश का विकास संभव है। जन भागीदारी सदस्य विनय मिश्रा ने भी स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पर बतलाया कि यदि नारी स्वस्थ है तो परिवार सशक्त है और जब परिवार सशक्त है तभी समाज और राष्ट्र भी समृद्ध होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉक्टर सरिता जैन के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों द्वारा तिली अस्पताल के सभी डॉक्टर का स्वागत किया गया और कहा कि एक स्वस्थ नारी हजारो सपनों की जननी है और सशक्त परिवार उन सपनों का आश्रय। इस स्वास्थ्य परिक्षण शिविर में महाविद्यालय परिवार के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सहायक प्राध्यापक एवं 136 छात्राओं का रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर टेस्ट, एवं शुगर टेस्ट हुए। जन भागीदारी अध्यक्ष मनीषा मिश्रा ने भी ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच कराई। संस्था प्रमुख डॉक्टर संजय खरे ने भी इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि नारी केवल परिवार को जन्म नहीं देती, वह संस्कार, स्वास्थ्य और संस्कृति भी गढ़ती है। वनस्पति विभाग अध्यक्ष डॉ. मधु स्थापक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा एक ऐतिहासिक पहल है,जिसमें महिला व बाल विकास मंत्रालय प्रमुख सहयोगी है। जिसका उद्देश्य गुणवत्ता देखभाल और जागरूकता में सुधार पर ध्यान देने के साथ पूरे भारत में महिलाओं व बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करना है। इस कार्यक्रम में डॉक्टर प्रज्ञा पांडे, डॉक्टर मनीषा शर्मा, सुप्रिया यादव, प्रगति बिल्थरे एवं बड़ी संख्या में छात्राए उपस्थिति रहीं।
संवाददाता :- नेहा पटेल
0 Comments