स्कूल में 4 स्कूली छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप, अस्पताल में कराया भर्ती


मध्य प्रदेश के कटनी में चार स्कूली छात्राओं की अचानक स्कूल में बिगड़ी हालत स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने फ़ौरन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। मामला उत्तर माध्यमिक विद्यालय का है। 
दरअसल, दो छात्राओं की अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें मोटरसाइकिल से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर मिथुन पटनाकर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक छात्रा को रेफर कर दिया। विद्यालय की प्राचार्य गोमती बैन ने बताया कि कक्षा दसवीं की शिक्षा और कक्षा ग्यारहवीं की दुर्गा का अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया था। 

इसके बाद विद्यालय की दो अन्य छात्राओं का भी स्वास्थ्य खराब हो गया। जिन्हें प्राथमिक उपचार देने पर हालत में सुधार हुआ। 108 वाहन को जानकारी देने के बाद समय पर वाहन उपलब्ध न होने के कारण छात्रा की हालत में सुधार नहीं हो पा रहा। निजी वाहन से छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। मामले की जानकारी एसडीएम और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दी गई है।

एसडीएम निधि गौतम ने बताया कि प्राचार्य के माध्यम से घटना की जानकारी प्राप्त हुई थी। बीएमओ और बी ई ओ को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। एक छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान रेफर किया गया है। जिसका उपचार जारी है। अन्य बीमार छात्राओं का स्वास्थ्य अब ठीक है।

संवाददाता :- आशीष सोनी