बिजली विभाग का एक और वसूली का वीडियो हुआ वायरल


बिजली विभाग के कर्मचारी की वसूली का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में कर्मचारी उपभोक्ता से 25 हजार रुपए मांग रहा है।5 हजार खुद के लिए और 20 हजार रुपए अधिकारी के लिए मांग रहा है। हालांकि यह वीडियो एक साल पुराना है। जब उपभोक्ता के प्रकरण का सेटलमेंट नाहीं हुआ तो अब उसने वीडियो वायरल करने के साथ ही मुख्य अभियंता से शिकायत भी कर दी है।

रीवा का बिजली विभाग हमेशा से सुर्खियों ही रहता है। हाल ही में शहर संभाग के जेई और लाइनमैन की करतूत सामने आई थी। जीरो बिलिंग के मामले में पूरे प्रदेश में सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद जेई और एई की करतूते प्रकरण बनाने और फिर रिवाइज कर सेटलमेंट करने का भी सामने आया था। अब तीसरा मामला सेमरिया के बीरखाम का एक प्रकरण निराकृत करने के नाम पर आउटसोर्स कर्मचारी की वसूली का वीडियो सामने आया है। इसमें एक आउटसोर्स कर्मचारी सेटलमेंट के लिए रुपए की डिमांड करते सुना और देखा जा रहा है। इसमें 25 हजार रुपए की डिमांड की जा रही है। उपभोक्ता से बिजली के प्रकरण में साथ ही बिजली कर्मचारी उपभोक्ता को आश्वासन दे रहा है कि उसका बिल 30 हजार से ऊपर नहीं आएगा। इतने में ही सेटलमेंट हो जाएगा। जब एक साल बाद उपभोक्ता को दो नोटिस पहुंचे तब उसके होश उड़े। उसने 10 अक्टूबर को मुख्य अभियंता रीवा से शिकायत की है। मुख्य अभियंता ने सीई विजलेंस को जांच के लिए पत्र लिखा है।

वीरखाम का है पूरा मामला

सूत्रों की माने तो यह पूरा मामला सेमरिया तहसील अंतर्गत बीरखाम का बताया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार उपभोक्ता का नाम विवेक सिंह है। वह आउटसोर्स कर्मचारी से सेटलमेंट की बात कर रहा है। इसका वीडियो विवेक ने बना लिया था। एक साल बाद इसे वायरल किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की करतूत फिर सामने आई है।

वीडियो में दोनों की बात-चीत के अंश

वीडियों में आउटसोर्स कर्मचारी उपभोक्ता से कहा रहा है कि भेज दिया है हमने प्रकरण। 18 हजार बनाया है। उपभोक्ता बोल रहा है 30 हजार से ऊपर तो नहीं बनेगा। 2 हजार और छोड़ दीजिए। कर्मचारी कहा रहा है कि देख्खों 25 मांगा था। 20 हजार अधिकारी का और 5 हजार मेरा होता है। स्पाट में यदि करते तो सारा खेल मेरा होता। अब उच्च अधिकारी के हाथ में पहुंच गया है। तो इसमें सीई के पास भी जाता है। उसमें भी वह नहीं ले रहे थे। मैंने कहा गरीब आदमी है कर्जा लेकर आया है। तब माने हैं। तुमको कोई दिक्कत नहीं आएगी। मेरा बनाया हुआ प्रकरण है, सब सम्हाल लूंगा। उपभोक्ता कहता है दो हजार और देता हूं। बिजली कर्मचारी फिर कहता है कि हम जितना कर सकते हैं, उतना कर पाएंगे।

संवाददाता :- आशीष सोनी