करवा चौथ का व्रत आज- सजना के लिए सजने लगीं महिलाएं, बाजारों में की खरीदारी और लगवाईं मेहंदी


गर में करवा चौथ व्रत को लेकर महिलाओं की भीड़ दुकानों पर उमड़ रही है। आज पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखने वाली महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देंगी और पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी। दरअसल करवा चौथ के लिए दो दिन पहले ही महिलाओं ने सजना शुरू कर दिया है। महिलाओं ने दो दिन पहले ही अपने हाथों पर मेहंदी सजवानी शुरू कर दी है। नगर के बड़ा बस स्टैंड एवं छोटा बस स्टैंड पर संचालित ब्यूटी पार्लर में में जगह-जगह मेहंदी लगवाने के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं। इस त्योहार को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा जा सकता है। करवा चौथ के त्योहार को लेकर महिलाओं ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। ज्यादातर महिलाओं ने करवा चौथ के लिए कपड़ों, सजावट के अन्य सामान की सामग्री खरीदी। सुहागिन महिलाओं के अनुसार करवा चौथ का त्योहार सनातन धर्म की परंपरा है। इसमें हर सुहागिन अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। हर महिला चाहती है कि पति पत्नी एक दूसरे के पूरक हैं। घरों में खुशियां लेकर आने वाला यह त्योहार पति पत्नी के बीच रिश्तों की डोर को मजबूत करता है।

पुरुष भी गिफ्ट में सोने-चांदी के आभूषणों को दे रहे तवज्जो

करवा चौथ व्रत के लिए सुहागिने महिलाएं ही नहीं उनके सुहाग यानी पुरुष भी प्लानिंग बना रहे हैं। वे अपनी पत्नियों के लिए गिफ्ट खरीद रहे हैं। इस बार ज्यादातर पुरुष सोने की बढ़ती महंगाई के चलते चांदी के आभूषण ही गिफ्ट दे रहे हैं। कोई सोने का मंगलसूत्र खरीद रहा है तो कोई सोने की चेन। सोने की अंगूठी, चांदी की पायजेब की भी काफी मांग है। इसके अलावा भी साड़ी, श्रृंगार, समेत अन्य दुकानों से लोग काफी गिफ्ट खरीद रहे हैं।

संवाददाता :- मोहम्मद ख्वाजा