छ: घंटे तक इंतजार करती रही दुराचार पीड़ित महिला जिला चिकित्सालय में महिला चिकित्सक की लापरवाही आई सामने


 जियावन थाना क्षेत्र से एक दुराचार पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण कराने पुलिस लेकर आई थी। किंतु जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में  पीड़ित महिला को करीब छ: घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान महिला पुलिस कर्मी भी महिला चिकित्सक के यहां भागदौड़ करती रही। 

जानकारी के अनसुार जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम देवगवां निवासी एक आरोपी ने 20 वर्षीय महिला के साथ दुराचार किया। महिला का मेडिकल परीक्षण कराने महिला पुुलिस कर्मी जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर आई हुई थी। किंतु दोपहर 12 बजे से लेकर शाम करीब 5:30 बजे तक पीड़ित महिला मेडिकल परीक्षण कराने के इंतजार में बैठी रही। बमुश्किल से महिला चिकित्सक ने मेडिकल परीक्षण किया, लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि इतने बड़े गंभीर मामले में महिला चिकित्सक संवेदनशीलता क्यों नही दिखाई। चर्चाएं यहां तक है कि अधिकांश यहां के चिकित्सक अपने नर्सिंग होम एंव क्लीनिको में व्यस्त रहते हैं। जहां से इंकम की संभावना रहती है, वहां ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है। फिलहाल रेप पीड़िता महिला को छ: घंटे तक जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण के लिए इंतजार किये जाने को लेकर जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर के महिला चिकित्सको के कार्यप्रणाली पर तरह-तरह के सवाल खड़े किये जा रहे हैं।

संवाददाता :- आशीष सोनी