देव दीपावली पर 21 हजार दियों से जगमगा उठा मढौली छठ घाट,रंगोली प्रतियोगिता से बयां किया विस्थापन का दर्द

कार्तिक पूर्णिमा की शाम देव दीपावली के उपलक्ष पर मोरवा स्थित मढौली छठ घाट में 21 हज़ार दिए से पूरा घाट जगमगा उठा। सूर्य पूजन डाला छठ पूजा समिति द्वारा कराए जा रहे इस कार्यक्रम में मोरवा स्थित मढौली छठ घाट पर शिव की भूमि काशी और राम की जन्मभूमि अयोध्या नगरी का समागम देखने को मिला। यहां काशी की तर्ज पर अलोखिक गंगा आरती भी हुई और अयोध्या की तर्ज पर दीए जलाकर श्री राम के नारे भी लगे। लगातार 4 वर्षों से शुरू हुए इस चलन में वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद शेखर सिंह व ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह के द्वारा देव दीपावली पर इस प्रकार का आयोजन कर युवाओं को भारतीय संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूक करने को लेकर प्रयासरत दिखे। इस आयोजन को लेकर मोरवा क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। आयोजन समिति द्वारा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के साथ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मोरवा के विभिन्न विद्यालयों समेत कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी शिरकत की। बुधवार दोपहर बाद आदर्श गंगा विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, सेंट मेरी स्कूल, शासकीय उ० माo विद्यालय पंजरेह, डीएवी स्कूल सिंगरौली के छात्र-छात्राएं समेत शैल मंगलम ग्रुप व स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा घाट पर पहुंचकर रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। इनके द्वारा छठ घाट पर घंटों की मेहनत से रंगोली तैयार की गई। इनके द्वारा तैयार की गई रंगोली में जल संरक्षण, वायु प्रदूषण समेत मोरवा के वृहद विस्थापन का दर्द बयां किया गया। जिसमें मन मोहक रंगोलियों द्वारा छात्र छात्राओं ने लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। यहां क्षेत्र के गणमान्य नागरिक नगर निगम महापौर रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, मोरवा निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह, मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अमित तिवारी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेंद्र गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद कुर्वंशी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेंद्र चंद सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
पटना से आए कलाकारों ने समां बांधा
देव दीपावली पर हो रहे इस आयोजन में बिहार राज्य से आये कलाकारों ने भक्ति गीतों के साथ शानदार प्रस्तुति दी, पूरे समय उनके विभिन्न भक्ति गीतों से लोग मंत्र मुक्त होते रहे।
आतिशबाजी से जगमगा उठा आसमान
इस अवसर को खास बनाने के लिए आयोजकों द्वारा भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया था। गंगा आरती के दौरान काफी देर तक छठ घाट के आसमान पर आतिशबाजी होती रही, जिसे लोग देखकर रोमांचित हो उठे।
काशी के तर्ज पर हुई गंगा आरती
इस अवसर पर मढौली छठ घाट पर बेदी बनाकर गंगा आरती का आयोजन किया गया था। जहां जबलपुर और इलाहाबाद से आए विभिन्न महिला एवं पुरुष पुजारियों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर गंगा आरती की गई। इस दृश्य को जिसने भी देखा उसे शिव की नगरी काशी स्थित गंगा नदी की आरती की याद आ गई।
नगर निगम के कर्मी हुए सम्मानित
इस उपलक्ष में जहां रंगोली प्रतियोगिता समेत दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में संमिलित छात्र-छात्राओं व एनजीओ के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, वहीं सुबह से रात तक मोरवा शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रयास में लगने वाले सफाई दरोगा समेत सफाईकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
संवाददाता :- आशीष सोनी
0 Comments