यश घनघोरिया बनाए गए एमपी यूथ के नए अध्यक्ष, आदेश जारी
अध्यक्ष की दौड़ में दूसरे नंबर पर रहे अभिषेक परमार रहे जो वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर अध्यक्ष पद के लिए रहे देवेंद्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
बता दें कि 2 दिन पहले ही तीनों का दिल्ली में इंटरव्यू हुआ था। जिसमें यश घनघोरिया को चुनाव में सबसे ज्यादा वोट मिले थे।
बता दें कि इंटरव्यू से पहले यश को 3 लाख 13 हजार वोट मिले थे। वहीं, दूसरे नंबर पर अभिषेक परमार को 2 लाख 38 हजार वोट मिले थे। तीसरे नंबर देवेंद्र सिंह का नाम था।
संवाददाता :- आशीष सोनी

0 Comments