सुबह के नाश्ते में पराठे के साथ परोसें ये चटनियां, ठंड में खाने का स्वाद बढ़ाएगी चटनी
सुबह सुबह के नाश्ते में पराठे हम सभी इंडियंस का सबसे फेवरेट होता है।पराठे की इतनी वेरायटी होती है की हफ़्ते में सात दिन अलग अलग पराठे बनाकर खा सकते हैं, और बोर भी नहीं होंगे। ठंड में आप आलू के पराठे के अलावा, गोभी, मूली, मेथी, पनी सहित मिक्स वेज पराठे बनाकर खा सकते हैं। पराठे का स्वाद और बढ़ाने के लिए उसके साथ स्वादिष्ट चटनी हो तो मजा ही आ जाता है। आज हम आपको ठंड में पराठे के साथ पराठों के साथ खाने वाली चटपटी, झटपट और बेहद स्वादिष्ट चटनियाँ के बारे में बतायेंगे।
लहसुन की तीखी चटनी
लहसुन की चटनी तीखी, मसालेदार और बेहद सुगंधित होती है। इसे आप आलू, गोभी, मूली या सादा पराठा के साथ खा सकते हैं। इसे आप लहसुन, लाल मिर्च और नींबू से तैयार कर सकते हैं।
हरी धनिया-पुदीना की चटनी
ठंड में बहुत अच्छे ताजा ताजा हरे धनिया बाजार में आते हैं। हड्डी धनिया और पुदीना की चटनी तो सभी की ऑल टाइम फेवरेट होती है। इस चटनी में दही मिलाकर इसे और क्रीमी बनाया जा सकता है।
नारियल की चटनी
वैसे तो नारियल की चटनी साउथ इंडियन खाने के साथ अच्छी लगती है पर पराठों के साथ भी इसका स्वाद लाजवाब लगता है।हल्की, क्रीमी और नारियल की खुशबू से भरपूर ये चटनी आप पराठे के साथ जरूर try करें।
मूँगफली की चटनी
मूंगफली की चटनी झटपट तैयार हो जाती है और ये प्रोटीन से भरपूर होती है। इसमें भुनी लाल मिर्च का तड़का स्वाद बढ़ा देता हैखस्ता पराठों के साथ इसका स्वाद शानदार लगता है।
टमाटर की चटनी
ठंड में टमाटर भी बहुत अच्छे आते हैं और इसकी खट्टी मीठी चटनी बेहद स्वादिष्ट लगती है। टमाटर में गुड़, इमली और मसालों से बनी ये चटनी बहुत सच्ची लगती है।
भुनी हुई बैंगन की चटनी
वैसे तो बैंगन की सब्जी या भरता लोग बड़े चाव से खाते हैं पर इसकी चटनी भी बहुत बढ़िया लगती है। स्मोकी फ्लेवर वाली, बिल्कुल बैंगन का भरता जैसा स्वाद वाली चटनी पराठे के साथ बहुत अच्छी लगती है।
संवाददाता :- खुशी ढ़िमोले

0 Comments