मध्य प्रदेश शासन द्वारा मक्का एवं धान की फसल समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदने पर मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन




भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के द्वारा कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। दमोह जिले में,मक्का की खेती बड़े पैमाने पर की गई थी, 50000 हेक्टर से ज्यादा रकवा पर जिसमें,लाखों कुंटल मक्का का उत्पादन हुआ।लेकिन मध्य प्रदेश शासन द्वारा समर्थन मूल्य 2450 रुपए के भाव से मक्का नहीं खरीदी जा रही।जिससे व्यापारियों द्वारा मक्का को 13 सौ 14 सौ 1500 रुपए कुंटल के भाव से खरीदा जा रहा है। व्यापारियों द्वारा मनमानी की जा रही है इसी तरह धान की फसल को आए हुए दो माह हो चुके लेकिन अभी तक शासन द्वारा धान की खरीदी नहीं की जा रही है।आज किसान को पैसों की जरूरत है बीज के लिए खाद के लिए दवाई के लिए।लेकिन शासन द्वारा खरीदी नहीं की जाने पर व्यापारी 15सौ16सौ रुपए में धान खरीद रहे रहे हैं।



भगवती मानव कल्याण संगठन के संभागीय अध्यक्ष सुजान सिंह किसान मोर्चा अध्यक्ष भुजबल सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की है। कि शीघ्र किसानो की मक्का एवं धान को खरीदा जाए,मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि हम किसान की आय को दोगुना करेंगे,लेकिन यहां तो उनकी आय को आधे से कम कर दिया।कितनी मेहनत से धूप में,बरसात में,ठंड में,परेशान होकर किसान फसल तैयार करता है।और शासन द्वारा  खरीदा न जाए व्यापारियों को लूट की,खुली छूट दी जाए,यह सरकार किसान हितेषी नहीं, किसान विरोधी सरकार है।इसी तरह चार माह से,किसान खाद के लिए परेशान रहा,लाइनों में लगा रहा भूखा प्यासा फिर कहीं कई दिनों बाद खाद मिला।यह किसानों के साथ क्या कर रही है सरकार।

संवाददाता :- चन्दन सिंह लोधी