पचमढ़ी में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविरः राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों से की वन-टू-वन चर्चा
लगभग साढ़े तीन घंटे तक की चर्चा
इसी प्रतिक्षण शिविर में शनिवार की दोपहर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहुंचे। उन्होंने लगभग साढ़े तीन घंटे तक सभी जिला अध्यक्षों से वन टू वन चर्चा की। साथ ही जिला अध्यक्षों के परिजनों के साथ ग्रुप फैमली फोटो खिंचवाकर उनके साथ भोजन भी किया।
जिला अध्यक्षों के परिजन भी थे मौजूद
राहुल गांधी के साथ बिताए पलों के सबंध में जिला अध्यक्ष एवं उनके परिजनों ने कहा कि- बहुत अच्छा पारिवारिक मिलन समारोह था। इससे एक नई दिशा मिलेगी। कांग्रेस पार्टी के लिये यह जरूरी भी है। इस अवसर पर कई जिलाध्क्षोंके परिजन के साथ मौजूद थे।
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी के रविशंकर भवन में पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद करने के बाद राहुल, गांधी चौक पहुंचे। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस प्रतिमा का अनावरण 29 जून 1989 को राहुल के पिता राजीव गांधी ने किया था। 1998 में सोनिया गांधी ने भी इस प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। आज राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बच्चों से संवाद किया।
संवाददाता :- आशीष सोनी

0 Comments