मुलायम सिंह ने लड़ी सामाजिक न्याय की लड़ाई :- रामकुमार यादव
पलेरा नगर में लोहिया वाहिनी समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव के नेतृत्व में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। इस मौके पर तमाम कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। नगर के सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव ने कहा कि नेताजी दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, छात्रों, नौजवानों, किसानों को हक और अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। उन्होंने हमेशा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही खुशहाली व तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि नेताजी के व्यक्तित्व और उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश तथा देश की राजनीति में करीब पांच दशक तक अपनी पहचान बनाने वाले मुलायम सिंह यादव को गरीबों और पिछड़ों के विकास के लिए बड़े पैमाने पर काम करने के लिए भी जाना जाता है। उनको कल्याणकारी नीतियों के लिए सदैव याद किया जाएगा। उनके विचार अमर रहेंगे।इस मौके पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, विशाल यादव, चंद्रपाल सेन, अभिषेक वर्मा, अकरम खान, अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संवाददाता :- मोहम्मद ख्वाजा

0 Comments