वार्ड 34 पार्षद के उपचुनाव की तैयारी में जुटे भाजपाई,उपचुनाव को लेकर भाजपा की बैठक में हुई चर्चा


नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 34 में होने वाले उप चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। 

यह महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह के नेतृत्व तथा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। भाजपा पार्षद रंजना सिंह पटेल की असमय मृत्यु हो जाने के कारण यह पद रिक्त हो गया था। भाजपा अपनी सीट पर पुन: विजय प्राप्त करने के लिये पूर्णतया आश्वस्त है। पार्टी ने उप चुनाव के लिए आगामी कार्ययोजना तय की है तथा पूरी चुनावी रणनीति के साथ मैदान में उतर रही है। बैठक में विधायक रामनिवास शाह, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय अन्य मौजूद रहे।

संवाददाता :- आशीष सोनी