मानसिक रूप से अस्वस्थ 65 वर्षीय वृद्ध महिला घर का रास्ता भटकी, डायल- 112 जवानों ने परिजन से मिलाया
बैतूल के थाना बैतूल बाजार क्षेत्र के गाँव गोराखार में एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला मिली हैं जो घर की राह भटक गयी हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 19-12-2025 को सुबह 08 :55 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ सैनिक सुरेश एवं पायलेट सतीश मालवीय ने मौके पर पहुँचकर बताया कि एक मानसिक रूप से अस्वस्थ 65 वर्षीय वृद्ध महिला घर का रास्ता भटक गयी थी, डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित वृद्ध महिला को एफ.आर.व्ही से साथ लेकर आस -पास जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि महिला लादी गाँव की रहने वाली हैं जो रास्ता भटक गयी थी, डायल-112 जवानों द्वारा वृद्ध महिला के गाँव संपर्क कर परिजन को थाना बुलाया गया, जिन्हे वृद्ध महिला द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। वृद्ध महिला के परिजन ने सहायता के लिए डायल- 112 सेवा की प्रशंसा और पुलिस स्टाफ आभार व्यक्त किया।
संवाददाता :- आशीष सोनी

0 Comments