यूथ कांग्रेस ने राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के विरुद्ध प्रदर्शन कर किया पुतला दहन


सिंगरौली जिले में मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के विरोध में युवा कांग्रेस सिंगरौली ने जोरदार प्रदर्शन किया। वैढ़न ब्लॉक युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रतिमा बागरी की नीतियों और कथित जन विरोधी फैसलों के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए पुतला दहन किया गया। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार युवाओं, आदिवासियों और आम जनता के मुद्दों को अनदेखा कर रही है, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

संवाददाता :- आशीष सोनी