सपा कार्यकर्ताओं ने बिहार के सीएम का पुतला फूंका:सौंपा ज्ञापन एफआईआर दर्ज की मांग की 


पलेरा नगर में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। स्थानीय थाना तिराहे पर यह प्रदर्शन महिलाओं पर उनकी कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में किया गया। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव ने मुख्यमंत्री से माफी मांगने की मांग की है। नगर में बीते शुक्रवार को जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता नगर के थाना तिराहे पर एकत्रित हुए। उन्होंने हाथों में पुतला लेकर बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं के सम्मान में नारे भी लगाए। पुतला दहन के दौरान सपा जिला अध्यक्ष यादव और पदाधिकारियों ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और संजय निषाद द्वारा महिलाओं के प्रति अमर्यादित बयान दिया गया है, जो अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी इस बयान का कड़ा विरोध करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग करती है। पदाधिकारियों ने मांग की कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और संजय निषाद अपने दिए गए बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उन्होंने यह भी बताया कि इस बयान के विरोध में पूरे प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। इस मौके पर सपा लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, इमरान खान प्रदेश सचिव सपा लोहिया वाहिनी, रहीश अहिरवार जिला महासचिव, अकरम खान नगर अध्यक्ष, मूलचंद रैकवार मीडिया प्रभारी, चंद्रपाल सेन नगर प्रभारी, आशाराम आदिवासी जिला सचिव, विजय बाल्मिक जिला सचिव, संस्कार, राज यादव, नफीस खान, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता :- मुहम्मद ख्वाजा