9 सूत्रीय मांगो को लेकर बकस्वाहा किसान जागरूक यात्रा पहुंच रही है गांव-गांव 


बक्सवाहा किसान यात्रा पहुंची बकस्वाहा क्षेत्र के ग्राम जुझारपुरा, गढीसेमरा, आमोदा ,कैरवारा, सलैया, सौरई, तुमरयाऊ , किशुनपुरा, कुही एक दर्जनो गांव में पहुंची और नुक्कड़ सभाएं की और पर्चे बांटे जागरूक किया।

 बकस्वाहा क्षेत्र के हर ग्रामों में पहुंचेगी यात्रा

1. देश में किसानों के लिए समर्थन मूल्य कानून लागू किया जाए।

2. जूड़ी बाँध का पानी बकस्वाहा क्षेत्र के किसानों को प्रमुखता से मिले।

3. बकस्वाहा क्षेत्र के किसानों के लिये केन बेतवा लिंक और उल्दन बाँध परियोजना से क्षेत्र को जोड़ा जाए।

4. शासकीय नवीन कॉलेज बकस्वाहा महाविद्यालय में पी. जी. कोर्स नए सत्र 2026 में शुरू किया जाए।

5. बकस्वाहा कृषि उपज मंडी में किसानों के हित के लिए डाक सेवा शुरू की जाए।

6. बकस्वाहा क्षेत्र डीएपी, यूरिया खाद की समस्या को देखते हुए डबल लॉक शुरू किया जाए।

7. बकस्वाहा क्षेत्र के किसानों को रात की जगह दिन में बिजली सप्लाई की जाए क्योंकि वह भी इंसान हैं।

8. बकस्वाहा क्षेत्र में हो रहे लगातार राशन घोटाले की जांच की जाए।

9. बकस्वाहा क्षेत्र की सोसायटी में किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर हो रही अवैध वसूली करने वाले समिति प्रबंधकों पर कार्यवाही की जाए।

यात्रा के दौरान हर गांव से किसानों का युवाओं का भरपूर समर्थन मिला और आगे चलकर परिवर्तन होगा। यात्रा में सम्मिलित रहे आशिक मंसूरी बकस्वाहा,अमित प्रजापति,नरेंद्र लोधी,गोविंद यादव आदि युवा मौजूद रहे।

संवाददाता :- रविन्द्र दांगी